नारी सशक्तिकरण से ही होगा देश का विकास

नारी सशक्तिकरण से ही होगा देश का विकास

ग्रटर नॉएडा: कसना स्थित एच एल इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्टी का आयोजन किया गया यह संगोष्टी  महिला सुरक्षा एवं जागरूकता पर आधारित थी संगोष्टी का आयोजन विधालय की प्रधानाचार्य कल्पना सिरोही ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ की इस संगोष्टी का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने महिलाओं को पीड़ित होने का जोखिम कम करना था इस अवसर पर छात्राओ व् अध्यापिकाओ के साथ साथ क्षेत्र की अनेक महिलाओ ने भी भाग लिया इसके साथ ही छात्राओ ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये इस अवसर पर विधालय की प्रधानाचार्य कल्पना सिरोही ने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओ के समक्ष निरंतर आने वाले मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है उन्होंने कहा की महिलाओ को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी का आभाव है जिस कारण वे समय रहते उचित निर्णय नहीं ले पाती है अत: सर्वप्रथम महिलाओ को अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता लानी होगी तभी नारी के प्रति हो रहे अत्याचार व् अन्याय से बचा जा सकता है

छात्राओ व् अध्यापिकाओ को सम्भोदित करते हुए विद्यालय के प्रभंधक सुनील कुमार ने कहा की यह भारत आज भी पुरुष प्रधान देश है जिसमे महिलाओ को सामान अधिकार तो मिल गए है परन्तु उनके साथ हो रहे अत्याचारों के स्थान पर दिन प्रतिदिन बढोत्तरी हो रही है अत: जब हम महिलाओ एवं उनकी सुरक्षा के गंभीर मुद्दे का समाधान करेंगे तभी देश को सही मायने में विकसित व् उन्नत राष्ट्र का दर्जा हासिल होगा

Comments are closed.