National workshop by lloyd law College
National workshop by lloyd law College
लॉयड लॉ कॉलेज में दिनांक ४ मार्च से ८ मार्च तक चलने वाली विधि शिक्षकों एवं वकीलों के लिए “सांविधानिक मुकदमा एवं मानवाधिकार वकालत “विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हुआ! कार्यक्रम का आयोजन IBA ,NLU बैंगलोर ,मेनन इंस्टिट्यूट त्रिवेन्द्रम ,फोर्ड फौडेशन एवं लॉयड लॉ कॉलेज ने मिलकर की!कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विधि शिक्षकों और सुप्रीम कोर्ट ,हाई कोर्ट ,डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के बहुत से वकीलों ने भाग लिया !कार्यक्रम का सञ्चालन पद्मश्री प्रो माधव मेनन ने किया ! जस्टिस गांगुली (रिटा.जज ,सुप्रीम कोर्ट),प्रो आर वेंकट राओ(वी.सी.NLSIU )पी.पी .राओ(वरिष्ठ अधिवक्ता), आर वेकटरमणी(वरिष्ठ अधिवक्ता),ललित भसीन(वरिष्ठ अधिवक्ता),ऐ.के .गांगुली(वरिष्ठ अधिवक्ता) आदि ने आकर व्याख्यान दिए ! कार्यक्रम चार दिन चला !चारो दिन विषय के विशेषज्ञ देश के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता ,वाइस चांसलर ,जज ,एवं प्रोफेसर ने आकर व्याख्यान दिया
!पद्मश्री प्रो मेनन ने कहा की विधि शिक्षक विषय का विश्लेषण करे,छात्रों को शोध के लिए प्रेरित करे ,छात्रों को अध्ययन में रूचि जगाए शिक्षण की विधि में शोध करे जिससे नए एवं रचनात्मक विचार निकल कर आएं!छात्रों को रटने के लिए नहीं समझने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए ! छात्रों की समझ और रूचि के आधार पर शिक्षण किया जाना चाहिए !
Comments are closed.