मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंन्स- दूसरा दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में डेढ़ हजार बच्चों ने दिखाया हुनर

_DSC0175

मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंन्स- दूसरा दिन  विभिन्न प्रतियोगिताओं में डेढ़ हजार बच्चों ने दिखाया हुनर

मेवाड़ अभिव्यक्ति-2015: दूसरा दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में डेढ़ हजार बच्चों ने दिखाया हुनर बच्चों को सरकार दे हुनर दिखाने का मौका- डाॅ. गदिया गाजियाबाद। मेवाड़ अभिव्यक्ति-2015 नाम से वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंन्स में चल रहे वार्षिक महोत्सव के दूसरे दिन करीब डेढ़ हजार बच्चों ने दर्जन भर प्रतियोगिताओं में अपना हुनर  दिखाकर सबको चकित कर दिया। रंगोली, अंत्याक्षरी, मेहंदी, क्विज, परिधान सज्जा, पोस्टर मेकिंग, एड-मेड, आरजे हंट के अलावा कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

सभी प्रतियोगिताओं को देखने के बाद मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंन्स के चेयरमैन डाॅ.अशोक कुमार गदिया ने कहा कि बच्चों में हुनर की कोई कमी नहीं है। बच्चों को काॅलेज स्तर पर ही पहचान मिलने का मौका मिले तो वे देश के बहुत काम आ सकते हैं। हुनरमंद बच्चों को सरकार एक मौका जरूर दे। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंन्स की डायरेक्टर डाॅ. अलका अग्रवाल ने कहा कि मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस में हर साल इस तरह की विभिन्न प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक गतिविधियों को आयोजित करने का मकसद हुनरमंद बच्चों को एक प्लेटफाॅर्म देना है। इसके जरिये उनके इंस्टीट्यूशंस के बच्चे अपने करियर में विकास के नए अध्याय जोड़ सकते हैं। महोत्सव के तीसरे दिन 13 मार्च को मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंन्स में एकल गायन, समूह गायन, नाटक व मिमिक्री स्पर्धाओं का आयोजन होगा। 14 मार्च को दोपहर एक बजे महोत्सव का समापन होगा।

Comments are closed.