डी एन डी टोल फ्री कराने को लेकर प्रदर्शन की तैयारी

LOKESH GOSWAMI डी एन डी टोल फ्री कराने को लेकर प्रदर्शन की तैयारी ग्रेटर नोएडा : डीएनडी को टोल फ्री कराने के लिए जनहित मोर्चा जोरदार प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। रविवार को पूर्व मंत्री व जनहित मोर्चा के संरक्षक नबाब सिंह नागर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा में मार्च निकाला और टोल के विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया। मोर्चा ने कहा कि 14 अप्रैल को डीएनडी को टोल फ्री किया जाएगा।पैदल मार्च के लिए जनहित मोर्चा व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि जगत फार्म पर एकत्र हुए। मोर्चा संरक्षक नबाब सिंह नागर ने कहा कि डीएनडी प्रशासन जनता की जेब पर डाका डाल रहा है। डीएनडी की निर्माण लागत 408 करोड़ रुपये थी। इसके एवज में डीएनडी प्रशासन जनता से सात सौ करोड़ रुपये अधिक वसूल चुका है। इसके बावजूद तीन हजार करोड़ रुपया बैलेंस शीट पर दिखाया जा रहा है। डीएनडी प्रशासन की इस कारगुजारी का जनहित मोर्चा पर्दाफाश करेगा।मोर्चा के जिला संयोजक मनवीर नागर ने कहा कि 14 अप्रैल को डीएनडी को टोल फ्री किया जाएगा। मोर्चा धरना-प्रदर्शन करेगा। लोगों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में डीएनडी की लूट के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हों। सेक्टर अल्फा, बीटा, कामर्शियल बेल्ट में मोर्चा निकालकर जनसंपर्क किया। इस दौरान विनोद कसाना, हरेंद्र भाटी, अमित पहलवान, सनील भाटी, सुनील चावड़ा, सुभाष भाटी, मुकेश नागर, गजेंद्र मावी, चैनपाल प्रधान, जिले सिंह, राजे कसाना आदि मौजूद थे।

 

Comments are closed.