डीएम एन.पी. सिंह ने मजदूरों के लिए मोबाइल क्लीनिक वैन को किया रवाना

LOKESH GOSWAMI

चिकित्साधिकारी आफिस में जिलाधिकारी एन पी सिंह द्वारा मोवाईल स्वास्थ्य सेवा कार्य मे लगी वैनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गौतमबुद्धनगर 13 अप्रैल  2015 जनपद में संचालित बड़ी 74 निर्माण ईकाईयों पर कार्य कर रहे मजदूरों के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकारण, उनके स्वास्थ्य की जॉच कराकर गम्भीर बीमारियों का पूर्ण ईलाज कराने के लिये जनपद के जिलाधिकारी बहुत ही गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर रहे है जिसका लाभ मजदूरों के परिवारों को पहुॅचना आरम्भ हो गया है।इसी श्रृंखला में आज प्रातः 9 बजे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जिलाधिकारी एन पी सिंह ने मोवाईल क्लीनिक को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होनें जो स्टाफ मोवाईल क्लीनिक में रवाना हुआ उससे वार्ता करते हुये उन्हें आवष्यक दिषा निर्देष देते हुये कहा कि मजदूरों के परिवारों को भी पूरा हक है कि उन्हें भी अच्छा ईलाज मिले और उनके बच्चें भी पढ़े  श्री सिंह ने कहा कि ये दोनों कार्यक्रम उनके हृदय से जुडे़ हुये है और जो मैडिकल स्टाफ मोवाईल क्लीनिक में निर्माण साईडों पर जा रहे है उनके द्वारा भी इस कार्य को कोई भार न समझते हुये पूर्ण क्षमता के साथ इस अभियान को सफल बनाया जाये।श्री सिंह ने साईडों पर जाने वाले मैडिकल स्टाफ को प्रेरित करते हुये कहा कि निर्माण साईडों पर कार्य कर रहे मजदूरों के परिवार भी भारतीय नागरिक है और उनके बच्चों में कल का भारत निवास करता है अतः अपने देष को और अधिक षक्तिषाली बनाने के लिये यह अत्यन्त आवष्यक है कि सम्बन्धित मजदूरों के बच्चों एवं उनके परिवारों को पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हो और वह भी विकास की मुख्य धारा से जुड सकें इसी उद्देष्य की पूर्ति के लिये उन्हें वहॉ पर भेजा जा रहा है अतः समस्त मेडिकल स्टाफ के द्वारा उन्हें अपने परिवारों की तरह समझतें हुये उनका नियमित टीकाकरण किया जाये और उनके स्वास्थ्य की पूर्ण जॉच करते उन्हें आवष्यक दवाईयॉ भी प्रदान की जाये यह एक बहुत ही पुण्य का कार्य भी है। समस्त स्टाफ द्वारा जिलाधिकारी को आष्वासन भी दिया गया कि उनके द्वारा पूरी क्षमता के साथ अभियान को सफल बनाया जायेगा।जिलाधिकारी ने इस मौके पर यह भी कहा कि संषाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। श्री सिंह ने कहा कि जैकवार कम्पनी के द्वारा 20 मोवाईल स्वास्थ्य वाहन आज से प्रदान कर दिये गये है मेडिकल विभाग उनका पूर्ण उपयोग करते हुये निर्माण सईडो पर मजदूरो के बच्चों एवं उनके परिवारों को पूर्ण स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराये और स्वास्थ्य जॉच में यदि कोई बच्चा गम्भीर रूप से बीमार पाया जाये तो उसकी सूचना उन्हें तत्काल दें ताकि उसका ईलाज किसी अच्छे चिकित्सालय में कराया जा सकें। उन्होनें यह भी कहा कि मेडिकल स्टाफ के द्वारा यह भी सर्वे किया जाये कि निर्माण ईकाई के द्वारा मजदूरों के परिवारों को क्या-क्या सुविधा मौके पर प्रदान की जा रही है उसकी भी रिर्पोट उन्हें प्रस्तुत की जाये। जिलाधिकारी ने यहॉ यह भी बताया कि जनपद के प्राईवेट चिकित्साल भी साधन विहीन बच्चों का ईलाज करने के लिये आगे आ रहे है और ऐसे 28 बच्चों का ईलाज विभिन्न चिकित्सालयों में जिला प्रषासन एवं मेडिकल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में सम्भव कराया जा रहा है। ऐसे बच्चों को आगे भी निरन्तर रूप से चिन्हित किया जा रहा है जिनके परिवार बच्चों का ईजाज कराने में सम्भव नहीं है उनका भी ईलाज कराया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा आर के गर्ग, ए सी एम ओ डा नैपाल सिंह, डा राजीव कुमार तथा अन्य चिकित्साधिकारी भी उपस्थित थे-राकेश  चौहान,जि0सू0अधिकारी।

Comments are closed.