राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा की रयान इंटरनेशनल स्कूल की लड़कियों ने दिखाया दम
LOKESH GOSWAMI
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा की रयान इंटरनेशनल स्कूल की लड़कियों ने दिखाया दम ग्रेटर नोएडा। राजस्थान ताइक्वांडो संघ और ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त रुप से जयपुर में ताइक्वांडो कप 2015 का आयोजन जयपुर पुलिस अकादमी में 11-12 अप्रैल को आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में दस राज्य दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, एवं उत्तराखण्ड के 56 स्कूलों से कुल 870 प्रतियोदगियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में रेयान इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा से पांच छात्र एवं चार छात्राओं के साथ कुल नौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रेयान ग्रेटर नोएडा के छात्र छात्राओं ने विभिन्न भार वर्ग में 3 स्वर्ण, 5 रजत, 1 कांस्य पदक जीतने के साथ छात्रावर्ग में 24 अंक के साथ दूतीय स्थान प्राप्त किया। स्वर्ण पदक पाने वालो में चाइना भाटी, साक्षी त्यागी, पार्थ भ्राजदूाज । रजत पदक जितने में कुंदन पाल, निशांत त्यागी, श्रेष्ठ भ्राजदूाज, सुरभी भाटी, अंसीका शर्मा। कास्य पदक हार्दिक अग्रवाल को मिला। इस प्रतियोगिता में नौ छात्र शामिल थे, सभी छात्रों ने पदक हासिल किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर स्कूल लौटे प्रतिभागियों का प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने पदक पहना कर सम्मानित किया। स्कूल का नाम रोशन करने के लिए उत्साह वर्धित किया।
Comments are closed.