अपनी आने वाली नये गीत रॉझा की लॉचिंग के सिलसिले में नोएडा के सेन्टर स्टेज मॉल स्थित ‘‘द रॉयल गार्डन‘‘ क्लब पहुॅचे हार्ड कौर और दीपमनी
अपनी आने वाली नये गीत रॉझा की लॉचिंग के सिलसिले में नोएडा के सेन्टर स्टेज मॉल स्थित ‘‘द रॉयल गार्डन‘‘ क्लब पहुॅचे हार्ड कौर और दीपमनी मशहूर पंजाबी गीत ‘‘एक गलासी दो गलासी‘‘ और कई मशहूर गीतों में रैप के जरिये अपना जलवा दिखाने वाली पहली महिला रैपर हार्ड कौर ने नोएडा के सेन्टर स्टेज मॉल स्थित ‘‘द रॉयल गार्डन‘‘ क्लब में मिडिया से रूबरू हुई। इस मौके पर हार्ड कौर के साथ मशहूर पंजाबी गायक दीपमणी मौजूद थें। मौका था हार्ड कौर और दीपमनी की आने वाली नया सिंगल ‘‘रांझा‘‘ की लॉचिंग का जिसमें दीपमनी ने गाना गाया है और इस गाने पर हार्ड कौर ने रैप किया है।
इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए हार्ड कौर ने कहा ‘‘मुझे वो लोग बहुत पसंद आते हैं जिन्हें अलग तरह का म्यूजिक पसंद है। क्योंकि आज कल लोग एक हीं तरह के म्यूजिक सुनकर बारे से हो गये है। आज लोगों को कुछ अलग चाहिए और मुझे लगता है वो सारी चीजें हमारे इस गीत में है‘‘। वहीं इस मौके पर पंजाबी गायक दीपमनी ने कहा ‘‘ मुझे लोगों ने बहुत प्यार दिया है। मैं हमेशा ये कोशीश करता हूॅ कि कुछ अलग करू। और मुझे लगता है कि अब तक मैं काफी हद तक ये करने में कामयाब रहा हॅू। ये गीत ‘‘रॉझा‘‘ मेरे दिल के बहुत करीब है, और मुझे
लगता है कि जब आप इस गीत को सुनेंगें तो आपको भी ये गीत बहुत पसंद आयेगा। गौरतलब है कि इस गाने की शूटिंग फार्मुला वन रेस पर की गई है जिसमें दोनों हार्ड कौर और दीपमनी गाते और डांस करते हुए नजर आयेंगें।
दीपमनी जिनका गीत ‘‘एना भी ना डोप सोप‘‘ और ‘‘बोतल‘‘ को लोगों ने काफी पसंद किया खासकर युवाओं को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया। वहीं हार्ड कौर जिन्हे लोग रैप की रानी के नाम से भी जानते हैं और जिन्होने कई बॉलीवूड मूवी और एल्बम में रैप के जरिये लाखों लोगों को अपना दिवाना बनाया है। अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि हार्ड कौर और दीपमनी की ये जुगलबंदी लोगों को कितनी पसंद आती है।
Comments are closed.