G D Goenka Public School Greater noida celebrated energized eco-activities on the occasion of Earth Day 22nd April 2015.

“जी डी गोयनका में उत्साह पूर्वक मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस ”

ग्रेटर नोएडा ,स्वर्ण नगरी । पर्यावरण किस लिए महत्त्व पूर्ण है इसका सीधा -सरल जवाब है कि मानव के तौर पर पर्यावरण अर्थात यह पृथ्वी अपना घर है । हमारा समग्र जीवन चक्र इस पृथ्वी पर निवास करने वाले जीवों के सुख पर आधारित है । पृथ्वी हमारे जीवन का केंद्र है । विद्यार्थियों में पर्यावरण व् पृथ्वी के मूल्यों का सिंचन करने के ध्येय के साथ “जी डी गोयनका” में मनाया गया ” विश्व पृथ्वी दिवस “। दिनांक 22 अप्रैल 2015 को मनाए गए इस कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्साह पूर्वक किया गया । विद्यालयीन शिक्षा को व्यवहारिकता देते हुए पर्यावरण से जुड़े संस्कार शिक्षकों द्वारा प्रदान किए गए ताकि पृथ्वी को संरक्षित करने में शिक्षक तथा विद्यार्थियों की भागीदारी बन सके । पृथ्वी आज विलासिता के बोझ में दबी है । कार्यक्रम को मनाए जाने का एक आशय यह भी था कि विद्यार्थी पृथ्वी का रक्षण करने का महत्त्व समझें और उन्हें यह अहसास हो कि पर्यावरण संबंधी मुद्दों के प्रभावी उपयोग में हम किस तरह प्रभावशाली भूमिका अदा कर सकते हैं ।
कार्यक्रम में अंतर्सदनीय वाद-विवाद तथा पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । बोर्ड निर्माण ,कहानी -कथन ,कविता तथा गीत के माध्यम से पर्यावरण और पृथ्वी का महत्त्व बताया गया । विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीतू कपूर के साथ प्रत्येक सदन की अध्यक्षाओं ,विद्यार्थियों और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया । कार्यक्रम के अंत में विजेताओं के नाम घोषित किए गए और उनके प्रयासों को सराहते हुए उन्हें बधाइयाँ दी गईं ।

Comments are closed.