जिलाधिकारी एन पी सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम विभाग के तत्वाधान में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

Lokesh Goswami

माननीय मुख्मिशन य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये गये राज्य पोषण के तहत बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के उद्देश्य से दादरी तहसील के सभागार में जिलाधिकारी एन पी सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम विभाग के तत्वाधान में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

श्री सिंह ने इस अवसर ऑगन वाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशाओं एवं इस कार्य के लिये गोद लेने वाले अधिकारियों का आहवान करते हुये कहा कि उनके क्षेत्र में जो भी बच्चे कुपोषण के सिकार है उनकी पूर्णतः सहायता की जाये और उन्हें कुपोषण से मुक्त कराने की सम्पूर्ण कार्यवाही हर स्तर पर की जाये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कार्यक्रम विभाग के अधिकारियों का यह भी आहवान किया कि इस कार्य में यदि उन्हें किसी प्रकार की मद्द की आवश्यता हो तो उसके सम्बन्ध में उन्हें तत्काल प्रभाव से सूचित किया जाये ताकि जनपद के सभी बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराया जा सकें। उन्होंनें कहा कि ऑगनवाडी कार्यकत्री एवं आशा अपने क्षेत्र में सभी बच्चों को मानकों के अनुरूप पुष्ट आहार नियमित रूप से उपलब्ध कराये और कुपोषित बच्चों की नियमित रूप से समीक्षा करें ताकि उन्हें निर्धारित अवधि के दौरान कुपोषण से मुक्त किया जा सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता ने भी सभी ग्रामीण स्टाफ को आहवान किया कि इस कार्य में उनकी बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है अतः उनके द्वारा अपने दायित्वों को समझते हुये बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने की निरन्तर कार्यवाही की जाये।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संध्या सोनी ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा जो निर्देश दिये गये है उनका अक्षरसः पालन करते हुये सभी बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने की पूर्ण विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

————————————–

जिलाधिकारी एन पी सिंह ने अपने कैम्प आफिस के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुये आगामी 26 अपै्रल से जिले में चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को पूर्ण रूप सफल बनाने के लिये विभागीय अधिकारी अपनी अपनी विभागीय तैयारियॉ पूर्ण करते हुये जनपद के सभी पात्र बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाने की कार्यवाही की जायें। उन्होनंे कहा कि जनपद में जो बूथ संचालित किये जायेगे उन पर पोलियो वैक्सीन समय से पहुॅच जाये और वैक्सीन की कोल्ड चैन पूर्णतः बनायी रखी जाये।

श्री सिंह ने कहा कि समाज के आज के बच्चें कल का भारत है और यह कार्यक्रम सीधे उनके स्वास्थ्य से जुडा हुआ है अतः इसमें किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी चिकित्साधिकारियों तथा उनके स्टाफ एवं जो भी इस कार्यक्रम में अन्य विभाग का स्टाफ लगाया जाता है उनके द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये अपनी ड्यूटी को बहुत ही लगन एवं समयशीलता के साथ किया जाये। सभी के माध्यम से ऐसे प्रयास हो कि उनके क्षेत्र में एक भी बच्चा पोलियों खुराक पीने से बंचित नहीं रहना चाहिये। बैठक में एसीएमओ डा0 नैपाल ंिसह, डा0 राजीव कुमार अन्य चिकित्सा अधिकारी, यूनिसेफ के अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Comments are closed.