भटटा पारसौल में किसानों ने फूंका मोदी का पुतला, जलाई अध्यादेश की प्रतियां

LOKESH GOSWAMI 

भटटा पारसौल में  किसानों ने फूंका मोदी का पुतला, जलाई अध्यादेश की प्रतियां
जिला गौतमबुद्धनगर की तहसील जेवर में आज भटटा पारसौल और विभिन्न जगहों से किसानों की पंचायत में आये कृषकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जावल ऋषि चौराहे पर “किसान विरोधी नरेन्द्र मोदी”, “हमारी जमीन मत छीनों” आदि नारे लगाते हुए मोदी जी का पुतला दहन किया व भूमि अधिग्रहण कानून 2013 पर लाये गये अध्यादेश की प्रतियां जलाकर केन्द्र की सरकार के खिलाफ नारे लगाये। वरिष्ठ किसान नेता व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में किसान प्रातः 10 बजे से ही खण्ड विकास कार्यालय जेवर पर इकठठा होने शुरू हो गये थे, जहां से जुलुस की शक्ल में नारे लगाते हुए तहसील के समीप पहुॅचकर चौराहे पर सडक जाम करते हुए विरोध प्रर्दशन किया। धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि ’’जब तक भूमि अधिग्रहण पर लाया गया अध्यादेश वापिस नहीं हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सूट -बूट की सरकार को देश के 65 प्रतिशत किसान व मजदूरों की आवाज को सुनना ही पडेगा।’’ धीरेन्द्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित किसानों की स्थानीय व प्रदेश स्तरीय समस्याओं से सम्बन्धित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी के माध्यम से उपजिलाधिकारी जेवर को दिया, जो इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है। आज के इस कार्यक्रम में गाजियाबाद से पधारे पूर्व विधायक सुरेन्द्र कुमार मुन्नी, ब्लाक अध्यक्ष श्री दीपक छौंकर, रघुनंदनलाल शर्मा नगर अध्यक्ष जेवर,   इशरत, सुनील प्रधान दस्तमपुर, सुरेशचंद शर्मा, देवेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह नेता जी, अजय चौहान, तेजवीर सिंह, विनोद शर्मा, हबीब इद्रेशी, लाला बरुआ, समयपाल, प्रदीप नीमका, भोलू, लायकराम पहाडिया, तेजबहादुर सिंह, ललित, मोनू चैहान, अरविन्द अत्री, विजय सिंह, हरिदत्त शर्मा, मुरलीधर शर्मा, मुर्सलीम खांन, नेपाल सिंह, आश मौहम्मद नेता जी, मौज्जम खांन, जयदेव भाटी, ओमकुमार सिंह, चोटाला, हेतराम सिंह, डॉ सतीश कुमार, हरिकिशन मिश्रा, तरीखत अली, तौहिद खांन, विजेन्द्र सिंह प्रधान, फाजिल खांन, मुनेश आदि लोग मौजदू रहे।

 

Comments are closed.