मुजफ्फरनगर में भाई ने की बहन की काटकर हत्या
लखनऊ। मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुस्तर्क में भाई ने अपनी बहन की गर्दन काटकर हत्या कर दी। जबकि हमले में दूसरी बहन गंभीर रुप से घायल है।
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह मुस्तर्क निवासी दिनेश की दो बहनों का आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। दोनो एक दूसरे पर भूखी बिल्ली की तरह से झपट पड़ी और एक दूसरे को लहुलूहान कर दिया। भाई दिनेश ने दोनों को झगड़ा करने से मना करता रहा। लेकिन नहीं मानी तो उसने गड़ासा उठाकर एक बहन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बहन पर भी उसने वार किया जिससे वह गंभीर घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा कर भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
Comments are closed.