ग्रेटर नोएडा के जगतफार्म में माइक्रोमैक्स मोबाइल सर्विस सेन्टर का उद्घाटन हुआ
LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडा के जगतफार्म में माइक्रोमैक्स मोबाइल सर्विस सेन्टर खुला जगतफार्म में माइक्रोमैक्स ने अपना सर्विस सेन्टर माइक्रोमैक्स केयर के नाम से बीजे मार्ट में खोला है। जिसका औपचारिक उद्घाटन आज हो गया है इस अवसर पर जितेन्द्र सरावत रिजनल सर्विस हेड नार्थ इंडिया ने फीता काटा और उसके बाद दीप प्रज्वलित कर सर्विस सेन्टर का उद्घटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा में माइक्रोमैक्स का पहला सर्विस सेन्टर है। इस सेन्टर के खुल जाने से इस शहर के लोगों को अपने मोबाइल ठीक कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि यह सर्विस सेन्टर अच्छी सर्विस देकर माइक्रोमैक्स के उपभोक्ताओं को कंपनी के प्रति विश्वास और भरोसा कायम करेगा। इस दौरान ब्रांच मैनेजर दिल्ली रविसिंह मेहरा, एरिया मैनेजर एनसीआर अमित सिंह, अजय सिंह सर्विस सेन्टर ओनर, नोबल मोबाइल केयर के राजू सहित सर्विस सेन्टर पर काम करने वाले कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments are closed.