राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना- प्रदर्शन किया
LOKESH GOSWAMI
आज राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के साथ कलक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना- प्रदर्शन किया। और राष्टीय युवा लोकदल के जिला अध्यक्ष हरिओम देबटा ने कहा की युवाओ की रोजगार की समस्याओ का समाधान एक महीने में नहीं हुआ तो युवा आन्दोलन करेगे। किसान प्रतिकोष्ठ के अध्यक्ष राममेहर गुर्जर ने कहा कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार किसान विरोधी है और जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अदि किसानो के चैक 1 महीने के अन्दर किसानो को नहीं मिले तो किसानो को साथ लेकर राष्टीय युवा लोकदल प्रदेश सरकार के खिलाफ आन्दोलन करेगी जिले में किसानों की रबि की फसल बारिश के कारण बर्बाद होने से राजयपाल के नाम 6 सूत्रीय मांग-पात्र का ज्ञापन एसडीएम बच्चू सिंह को सौंपा। और राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी की और कलक्ट्रेट के अंदर धरने पर बैठ गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जिले में किसानो की रबि की फसल बारिश और ओलावृष्टि के चलते बर्बाद हो गयी थी जिसकी सहायता राशि प्रदेश सरकार द्वारा किसानो को दी जानी थी। वो अभी तक किसानो को नहीं मिली है। और प्रदेश में बिजली दरों को कम करने के लिए कहा ,और किसानो के पिछले 6 महीने के बिजली बिल को माफ़ करने , किसानो द्वारा बैंक और सोसाइटियों से लिया गया एक साल का ऋण माफ़ करने, केंद्र सरकार द्वारा किसानो पर थोपा जा रहा संशोधित भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध करने , ग्रेटर नोएडा व नोएडा में लगे उद्योग में स्थानीय युवाओं का आरक्षण का कोटा निर्धारण करने की मांग की। धरने में पहुंचे रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राम मेहर गुर्जर ने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार दोनों को किसान विरोधी बताया। इस मौके पर पुष्पेन्द्र चौधरी, हरी प्रकाश, हरवीर सिंह, सतपाल फौजी, जनार्दन भाटी, हारीओम भाटी , भानू प्रताप ,दयाराम रावत तरुन देबटा,ईश्वर देबटा,नरेंद्र वेसोया ,विपिन खारी ,उमेश बडाना हरि प्रधान उपेन्द्र चौधरी आदि लोग उपस्थिति रहे आदि मौजूद रहे
Comments are closed.