NOIDA TV CHANNEL FEMALE EMPLOYEES COMPLAINS OF SECRET CAMERA IN BATHROOMS

एक बड़ी खबर नोएडा के सेक्टर 63 से आ रही है। ek न्यूज़ चैनल के फीमेल बाथरूम से एक ख़ुफ़िया कैमरा जब्त किया गया है। सूत्रों के मुताबिक किसी महिला एंकर का mms बनाने के इरादे से ये कैमरा किसी शैतानी दिमाग के उच्च पदस्थ शख्स ने लगवाया है। आज एक महिला पत्रकार का ध्यान जब इस कैमरे की तरफ गया तो पूरे चैनल में हड़कंप मच गया।

चर्चा है कि प्रबंधन के लोगों ने अपनी करतूत छिपाने के लिए पुलिस बुलाने का ड्रामा किया। पुलिस ने मौके पर आकर कैमरा जब्त कर लिया। कहा जा रहा है कि कुछ महिला कर्मियों ने लिखित शिकायत भी की है। चैनल के लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार में शीर्ष स्तर पर अपने संपर्कों संबंधों के जरिए पूरे मामले को दबवा दिया। पुलिस ऑन दी रिकॉर्ड कुछ नहीं बोल रही। ऑफ दी रिकॉर्ड सबको पूरा मामला पता चल चुका है।

फिलहाल नोएडा ऑफिस की महिला पत्रकार सदमे में हैं। हर कोई आशंकित है कि जाने किस किस का वीडियो बन चुका है और पता नहीं कबसे ये काम हो रहा था। इस प्रकरण को लेकर मीडियाकर्मियों में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही हैं।

ज्ञात हो कि में कई सारी लड़कियां शोषण और उत्पीड़न का शिकार होने के कारण नौकरी छोड़ चुकी हैं। लड़कियों पर कई किस्म के अनैतिक दबाव डाले जाते थे। अब इस स्कैंडल के सामने आने से कहा जाने लगा है कि कहीं न्यूज़ की आड़ में ये चैनल कोई दूसरा धंधा तो नहीं करता! इस प्रकरण पर चैनल की महिला कर्मियों ने गंभीर रुख अपनाया है और पूरे मामले को महिला आयोग ले जाने की तैयारी शुरू की है।

Comments are closed.