दलितो को अब हुनरमदं बनना चाहिए . उदित राज
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद डॉ. उदित राज ने बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की 125 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य पर बवाना विधानसभा के जे.जे. कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे | भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस वर्ष बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की 125वीं वर्षगाँठ को पूरे साल मनाने का निर्णय लिया है इस मौके पर बवाना के जे.जे. कॉलोनी से लगभग 300 लोग इकत्रित हुए और उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याएं भी उदित राज के समक्ष रखी जिसमे पुलिस सुरक्षा हेतु पुलिस बूथ,डिस्पेंसरी का निर्माण,बवाना में प्लाट आवंटन और डी.टी.सी.बसों को पुनः चलाये जाने हेतु लोगों ने ज्ञापन पत्र सौंपे | इस कार्यक्रम का आयोजन मजदूर यूनियन के नेता एम.के.लाकरा ने कराया |
इस अवसर पर डॉ. उदित राज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जे.जे.कॉलोनी में जिस प्रकार विकास होना चाहिए था वैसा नहीं हो पाया है | लेकिन इसके लिए केवल नेता ही हर बार जिम्मेदार नहीं होता है | यहाँ पर अधिकतर मजदूर वर्ग के लोग ज्यादा है | वह सुबह काम पर जाते है शाम को घर उन्हें किसी भिचिज़ से कोई मतलब नहीं रहता है जबकि यह बहुत ही गलत है ऐसा नहीं होना चाहिए | प्रतिदिन मेरे दफ्तर में क्षेत्र से लगभग 300 से 400 लोग मिलने आते थे लेकिन इस क्षेत्र का कोई भी नहीं आता. जितेद्र पाल – (tennews.in)
Comments are closed.