आधार कार्ड के लिए लगी लंबी लाइन.

कलेक्ट्रेट स्थित जन सुविधा केंद्र में आधार कॉर्ड बनवाने के लिए गए कैम्प में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। मौके पर एक काउंटर होने के कारण लोगों को घंटों तक अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
दरअसल, सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए डीबीटीएल फार्म भरवाया जा रहे है। इसमें आधार कार्ड की जरूरत पड़ रही है। आधार कार्ड के बगैर भी फार्म भरे जा सकते हैं, लेकिन यह कुछ महिने तक ही मान्य होंगे। इसलिए लोग डीबीटीएल का फार्म भरने के लिए आधार कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं। कलेक्ट्रेट स्थित जन सुविधा केंद्र में आधार कार्ड बनाने के लिए एक काउंटर खोला गया है। यह काउंटर जन सुविधा केंद्र के अंदर है। यहां आधार कार्ड बनवाने के लिए आने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सुबह से ही आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। भीड़ बढ़ी तो 2 लाइन लगवा दी गई, लेकिन काउंटर एक होने के कारण लाइन खत्म होने का नाम नहीं ली। दोपहर करीब एक बजे काउंटर पर तैनात कर्मचारी खाना खाने चला गया और काफी देर बाद लौटा। इससे लाइन में खड़े लोग हंगामा करने लगे। बाद में जन सुविधा केंद्र के अन्य कर्मचारियों ने लोगों को शांत कराया। लोगों का कहना है कि काउंटर की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। एडीएम चंद्रशेखर का कहना है कि भीड़ की इसी तरह बनी रहती है, तो काउंटर की संख्या बढ़ा दी जाएगी।

Comments are closed.