आम आदमी पार्टी ने मनाया जीत का जश्न
ग्रेटर न¨एडा ;सतेन्द्र सिंहद्ध दिल्ली विधानसभा में हुई अप्रत्याशित जीत का जश्न सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर जीत की खुशी थी और जुबान पर भ्रष्टाचार विरोधी नारे। परीचैक से अल्फा कमर्शियल बेल्ट होते हुए कई सेक्टरों में पैदल मार्च कर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में रविवार को हुई मतगणना में आम आदमी पार्टी ने पहली बार में ही भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के चेहरे पर मायूसी ला दी है। विधानसभा में इतनी बड़ी जीत किसी को उम्मीद नहीं थी। लोगों को उम्मीद नहीं था कि भ्रष्टाचार मिटाने की बात करने वाली आम आदमी पार्टी पहली बार में ही 28 सीटों पर कब्जा कर लेगी। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित कई दिग्गजों को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों से हार का सामना करना पड़ेगा। मगर वह सब कुछ हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। स्वयं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी मानते हैं। विधानसभा में हुई जीत का सोमवार को कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा परीचैक से अल्फा कमर्शियल बेल्ट होते हुए कई सेक्टरों में आप कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार मिटाओ के नारे देते हुए आगे बढ़ते गए। साथ ढोल मंजीरा बजाते हुए कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आप कार्यकर्ता चंद्रमोहन शर्मा का कहना है कि अभी तो यह आगाज है। अभी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी द्वारा और चैकाने वाले परिणाम सामने लाकर दिखाएगी।
