दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर साधा निशाना , कहा- कोरोना से लड़ने के बजाय राजनीतिक विस्तार में लगी है आप सरकार

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– भाजपा ने दिल्ली सरकार पर कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि सरकार की लापरवाही से संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। वहीं, गलत नीतियों की वजह से लोग परेशान हैं।

 

 

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार दिल्लीवासियों की समस्याएं हल करने के बजाय उत्तराखंड, पंजाब व अन्य राज्यों में अपनी पार्टी का राजनीतिक विस्तार में लगी हुई है।

 

 

आदेश गुप्ता प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजधानी में संक्रमण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एकमत नहीं हैं। मुख्यमंत्री कम मामले होने की बात कहकर मेट्रो चलाने की बात कर रहे हैं।

 

 

वहीं, उपमुख्यमंत्री खराब स्थिति का हवाला देकर नीट सहित अन्य परीक्षाएं स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि सरकार समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को आपसी मतभेद छोड़कर दिल्ली की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली मॉडल की बात करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं। इसके विपरीत सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार की वजह से स्थिति सुधरी है।

 

 

उन्होंने कहा कि राजधानी में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की स्थिति बेहद खराब हो गई है। पर्याप्त बसें नहीं होने के कारण लोगों को कहीं आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सरकार चाहती तो इन स्कूल-कॉलेज की बसों को आम यात्रियों की सेवा में लगा सकती थी। निजी बस संचालकों की भी मदद ली जा सकती थी। इससे लोगों को राहत मिलती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.