योगी सरकार के मंत्रियों पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा, एक और कैबिनेट मंत्री संक्रमित

ABHISHEK SHARMA

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री भी लगातार इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। यूपी सरकार में MSME मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने लिखा, ‘कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं अपनी जाँच करवा लें।’

कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं अपनी जाँच करवा लें।

बता दें कि बीते दिन ही यूपी सरकार में एक और मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। अब तक प्रदेश सरकार में करीब दस मंत्री कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। जबकि दो मंत्रियों की महामारी के कारण मौत हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.