दिल्ली मेट्रो के साल में दूसरी बार किराये में बढ़ोतरी का आप ने किया विरोध
Lokesh Goswami | Rohit Sharma New Delhi :
दिल्ली के अंदर एक साल में दूसरी बार मेट्रो का किराया बढ़ाने का डीएमआरसी की तरफ से ऐलान किया गया | जिसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्रांसपोर्ट मंत्री को इसका हल निकालने के आदेश दिया था |
आम पार्टी के नेता गोपाल राय का सवाल है डीएमआरसी के अधिकारीयों से क्या वजह है की एक साल अंदर 2 बार किराया बढ़ाया है | अगर डीएमआरसी मेट्रो का किराया बढ़ाने का ऐलान वापस नहीं लेती है तो दिल्ली सरकार इसका विरोध करेगी | साथ डीएमआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी |