आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तीनों एमसीडी में अपने नेता प्रतिपक्ष की घोषणा

ROHIT SHARMA

नई दिल्ली :– आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तीनों एमसीडी में अपने नेता प्रतिपक्ष की घोषणा कर दी है । पार्टी ने प्रेम चौहान को साउथ एमसीडी का नेता प्रतिपक्ष बनाया है।

इसी तरह मनोज कुमार त्यागी उर्फ बॉबी को ईस्ट एमसीडी और विकास गोयल को नॉर्थ एमसीडी का नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है ।

आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रेम चौहान साउथ एमसीडी स्थित दक्षिणपुरी के वार्ड 74एस से पार्षद हैं, जबकि मनोज कुमार त्यागी उर्फ बॉबी ईस्ट दिल्ली स्थित खजूरी खास के वार्ड संख्या 63ई से पार्षद हैं. विकास गोयल नॉर्थ एमसीडी स्थित वजीरपुर के वार्ड 72 से पार्षद हैं ।

पिछले महीने दिल्ली नगर निगम में सालाना होने वाले मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव संपन्न हुए थे. इसमें तीनों ही नगर निगम में बीजेपी बहुमत में रही. यही वजह है कि तीनों ही जगह बीजेपी के उम्मीदवार बगैर किसी विरोध के चुन लिए गए ।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर के पद पर जयप्रकाश, वहीं डिप्टी मेयर के पद पर रितु गोयल को निर्विरोध चुन लिया गया. इसी तरह दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में मेयर के पद पर अनामिका सिंह और डिप्टी मेयर के पद के लिए सुभाष भड़ाना को निर्विरोध रूप से चुन लिया गया. पूर्वी दिल्ली नगर निगम में निर्मल जैन मेयर के पद पर चुन लिए गए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.