आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के हाईवे पर गैंगरेप तथा पूरे प्रदेश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर शासन तथा पुलिस की लापरवाही से उत्तर प्रदेश में जंगलराज के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर जिला मुख्यालयो में ज्ञापन दिए इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ सूरजपुर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया तथा एस डी एम् सदर श्री सुभाष यादव को प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौपा। नव-नियुक्त आप गौतमबुद्ध नगर जिला प्रभारी एडवोकेट श्री मुकेश कर्दम ने राज्यपाल से माँग की । क़ि दोषियों की तत्काल गिरफ़्तारी कर सख्त सजा दिलाई जाये एवं दोषी पुलिस कर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की जाये तथा पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख का तत्काल मुआवज़ा दिलाया जाये इस अवसर पर आप जिला संयोजक श्री नरेंद्र यादव ने चिंता जताते हुए कहा क़ि हम कैसे समाज में रहते है जहाँ पर किसी को कानून का जरा भी भय नहीं है तथा आगे बताया किआम आदमी पार्टी के लोग जनता के लिए लड़ेंगे। माँ, बहन और बेटियो के साथ होने वाले अत्याचार को बिलकुल नहीं सहेंगे चाहे पार्टी कार्यकर्ताओ को इसके लिए कुछ भी करना पड़े जिला प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया क़ि आज के प्रदर्शन में आप पशिचिमी उत्तर प्रदेश जोन से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रभारी हाजी ताहिर हुसैन,जोन सदस्य श्रीमती सविता शर्मा,जिला कोषाध्यक्ष श्री उमेश गौतम , श्रीमती मंजू सिरोही ,श्री डी सी बेलवाल,कुवंर पाल सिंह, नॉएडा से प्रभारी श्री भूपेंद्र जादौन, संयोजक श्री सचिन चौहान, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती मिताली सिन्हा, श्रीमती गीता भरद्वाज, संगठन मंत्री श्री एम् पी सिंह सुमन, इंजीनियर इमरान नंबरदार, श्री राकेश सिसोदिया,डा.धर्मेन्द्र भाटी, सुनील चौधरी ,जयकिशन ,दादरी संयोजक श्री ओमेन्द्र नागर तथा सह संयोजक श्री अनिल कुमार,यूथ संयोजक श्री राहुल सेठ,डा .ए के सिंह सलमू सैफी,ज्वाला सिंह,एस सी शर्मा,रिंकू शर्मा,अफ्ताफ नवाब,मारूफ़ अली,सूफी सराफत,कयूम खान,शिवम् सचान तथा करावल नगर दिल्ली अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ से श्री जहीरुद्दीन आदि प्रमुख रहे