AAP party is making corruption & cheating Delhi people for MCD issues, Delhi Mayor accused AAP for being Anarchist.

video 1 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=w9iWsLb6odE&w=420&h=315]

Video 2 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=CTQlgq0HZeg&w=420&h=315]

रिपोर्ट अनुपंम गौतम

नई दिल्ली। आप पार्टी भ्रष्टाचार को बढावा देती अई है और अब एमसीडी के मुद्दे पर भी बड़ा घोटाला दिल्ली की जनता को दिया गया है। 91 गाड़ियो के चक्कर लगाए गए लेकिन जब भी सफाई के नाम पर फोटो खिचवाई गई और जनता को यह शो किया की दिल्ली को साफ बनाना है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वो इस बात की जानकारी जनता के समक्ष सार्वजनिक करें कि उन्होंने एक साल में अपने वालंटियरों में से सरकार में कितने वालंटियरों को भर्ती किया है और उन्हें अस्थायी कर्मचारियों बनाया है। झूठ की राजनीति कर रही दिल्ली सरकार अब दिल्ली की जनता को धोखा नही दे सकती।

इसकी सूची और कर्मचारियों के वेतन की जानकारी भी जनता को दी जाए। उपाध्याय ने तीनों नगर-निगमों के हड़ताली कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वो जनता के हित के लिए हड़ताल वापस लें और काम पर लौटें। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारियों की परेशानी को समझती है और उनके प्रति सहानभूति रखती है।

तीनों निगमों के महापौर एवं दिल्ली भाजपा कर्मचारियों की समस्याओं के लिए आवश्यक प्रयास कर रही है लेकिन दिल्ली सरकार निगमों के न्यायोचित लंबित फंड दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद नहीं दे रही है।

Comments are closed.