Sanjay Singhis blaming Modi Govt.Delhi Police works under RSS or Central Govt

video 1 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=IhmvmnRteLk&w=420&h=315]

video 2 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=vnYIUZdj8lY&w=420&h=315]

 

रिपोर्ट अनुपम गौतम

 रोहित वेमुला को इंसाफ दिलाने की मुहिम में छात्रो को दिल्ली पुलिस की बर्वरता का सामना करना पड़ा। दिल्ली में आरएसएस के दफ्तर के बाहर विरोध कर रहे छात्रों को दिल्ली पुलिस की लाठियां खानी पड़ी। इस पर ‘आप’ नेता संजय सिंह  ने प्रैस वार्ता कर पुलिस के इस व्यवहार पर पुलिस की खासी निंदा की है।  संजय ने कहा जो पीएम सेल्फी विद डॉटर की बात करते हैं उन्हीं की पुलिस बेटियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही हैं। संजय ने कहा कि मोदी जी को दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाई करनी चाहिए।

आरएसएस हेडक्वाटर के बाहर छात्रों के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कड़ा रुख अख्तियार किया है। पुलिस ने न सिर्फ लाठीचार्ज किया बल्कि कई लड़कियों के बाल खींच कर पिटाई भी की है। सिर्फ आरएसएस आफिस के सामने प्रदर्शन करने पर पुलिस ने छात्रों को यह सजा दी है। संजय का आरोप कि पुलिस आरएसएस के साथ मिलकर छात्रों को पीट रही हैं।

जबकि दिलीप पांडे ने कहा कि नॉर्थ MCD के मेयर बेफ़कूफ बना रहे हैं। निगमों की ओर से कोर्ट में कोई शपथ पत्र दाखिल नहीं किया गया है। हम अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर चुके है। भीजेपी शासित MCD कामचोरी कर रही है अपने कैबिनेट मंत्री वैंकिया नइडू से बची हुई राशि का पैसा मंगवाए। झूठे आरोपो लगाने से कोई हल नही निकल सकेगा।

Comments are closed.