आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने मनाया शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI आज आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर ने शहीद ए आज़म भगत सिंह का जन्म दिवस जेवर पार्टी कार्यालय में मनाया तथा इस अवसर पर पार्टी द्वारा जेवर-टप्पल रोड जेवर में पार्टी कार्यालय के बाहर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान भी चलाया गया। जेवर में लोगो की पार्टी की सदस्यता लेने की होड़ लगी रही । यहाँ पर 95 नए लोगो ने फार्म भरकर पार्टी की सदस्यता ली।इस अवसर पर जिला संयोजक श्री नरेंद्र यादव ने बोलते हुए कहा क़ि वर्तमान केंद्र सरकार से भी लोगो का भरोसा ख़त्म हो रहा है क्योंकि जिस प्रकार हमारे सैनिक सीमाओ में शहीद हो रहे है और प्रधानमंत्री मोदी साहब सस्थाओँ का नाम बदलने एव मीटिंगों में व्यस्त रहते है जेवर विधानसभा प्रभारी डा . सुन्दर सिंह निर्मल ने कहा कि अब तो सिर्फ आम आदमी पार्टी से ही उम्मीद है इस अवसर पर कार्यकारी जिला सचिव एम् पी सिंह सुमन, जिला प्रवक्ता संजीव निगम, जय नारायण कौशिक,चौधरी रविंदर सिंह, श्रीमती अलीका जी,चैधरी हरपाल सिंह,दिनेश जी,एस सी शर्मा,किशन चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे