दिल्ली : पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ आप पार्टी का विरोध प्रदर्शन

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– आम आदमी पार्टी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। राजधानी के अलग-अलग जिलों में आप कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कहीं पेट्रोल पंप तो कहीं सड़क पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रीत विहार पेट्रोल पंप के पास बैलगाड़ी पर सवार होकर आप कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

त्रिलोकपुरी ब्लॉक नंबर 23 में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं विरोध प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ताओ ने मास्क लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

उधर, फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना व अन्य कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट बलीना को ज्ञापन सौंपा।

दरअसल बीते तीन हफ्तों में पेट्रोल और डीजल के दामों में 22वीं बार वृद्धि की गई। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां सोमवार को पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। इस अवधि में पेट्रोल के दाम में कुल मिलाकर 9.17 रुपए और डीजल के दाम में 11.14 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

इससे पहले सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को दिल्लीभर में पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रतीकात्मक विरोध जताने के लिए तांगे, बैल और भैंसा गाड़ी के साथ-साथ कारों को रस्सियों से खींचा गया। प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्लीभर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.