पाँच वार्ड के उपचुनाव में आप पार्टी ने जीती 4 सीटें , 1 कांग्रेस को मिली , पढें पूरी खबर

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के पांचों वार्ड में हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के शुरुआती रुझान आ गए हैं. कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग, रोहिणी वार्ड में आम आदमी पार्टी (आप) आगे चल रही है, जबकि चौहान बांगर वार्ड में कांग्रेस आगे है।

 

कल्याणपुरी – आप 4461 वोट से आगे 2. त्रिलोकपुरी – आप 3156 वोट से आगे 3. चौहान बांगर – कांग्रेस 6526 वोट से आगे 4. शालीमार बाग – आप 1238 वोट से आगे 5. रोहिणी C – आप 1871 वोट से आगे है।

 

 

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 में से चार वार्ड में जीत दर्ज की है। पूर्वोत्तर दिल्ली के मुस्लिम बाहुल वार्ड चौहान बांगर से कांग्रेस को जीत मिली है. यहां कांग्रेस बड़े अंतर से जीती है. यह वही इलाका है, जो दंगे में सबसे अधिक प्रभावित हुआ था।

 

 

कल्याणपुरी में आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज की , उन्हें कुल 14302 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार सिया राम को 7259 मिले।

 

 

दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली जीत से आम आदमी पार्टी गदगद है और जीत के जश्न की तैयारी है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया सुबह 11:30 बजे आम आदमी पार्टी दफ्तर पहुंचेंगे. इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर पहुंचेंगे।


Discover more from tennews.in: National News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave A Reply

Your email address will not be published.