ADDSBOOKS.COM ACCUSED OF NOT PAYING RETURNS ON INVESTMENT – ANOTHER CYBER CRIME?

NOIDA ROHIT SHARMA

एल्बेज इन्फ्रा सालुसन के 37 अरब के घोटाले के बाद भी नॉएडा में कई एसी कम्पनियां नॉएडा में चल रही है जो लोगों की जेब में डाका डालने में लगी हुई है नॉएडा के सेक्टर 2 के D -57 में चलने वाली एसी ही एक कम्पनी बड़े बड़े फ़िल्मी अभिनेताओं का पोस्टर लगा कर लोगों से पैसे निवेश करवा रही है पोंजी स्कीम के घोटाले सामने आने के बाद इस कम्पनी के कई निवेशकों ने कम्पनी के बाहर जमकर कर प्रदर्शन किया वहीँ कम्पनी की तरफ से कोई भी सामने नहीं आया  D -57 सेक्टर 2 में चलने वाली ABC सोशल मिडिया (ADDSBOOKS.COM) नाम की कम्पनी में मेरठ निवासी सौरव नाम के युवक ने करीब 2.30 लाख हजार लगाये थे लेकिन 2 महीने में सिर्फ 10000 रूपये ही मिले है और अब पैसे मिलने ही बंद हो गए है और ना ही कम्पनी का कोई अधिकारी जबाब दे रहा है ऐसे ही कई लोग है जिन्होंने कम्पनी में पैसे लागाये थे लेकिन कुछ दिनों बाद भी कम्पनी ने पैसे देने बंद कर दिए अल्बेज जैसी कम्पनी के खुलासे के बाद अब इस कम्पनी में पैसा निवेश करने वाले लोगों को अपना पैसे डूबने का डर सता रहा है

ABC सोशल मिडिया कम्पनी (ADDSBOOKS.COM) का तरीका भी लगभग अल्बेज इन्फ्रा सालुसन की तरह ही है कम्पनी के बाहर फ़िल्मी अभिनेता नव्जुद्दीन सिद्दीकी की तस्वीर लगा कर लोगों को आकर्षित किया जा रहा है और अब निवेश करने के बाद लोगों को पैसे मिलने बंद कर दिए गए है 

इसकी स्कीम कुछ ऐसी है :

– 5 हजार 750 रुपये लगाने पर 60 रुपए रोज़ाना
– ऐसे ही 11 हजार 500 रुपये लगाने पर 120 रुपए रोज़ाना
– 57 हजार 500 रुपए पर 750 रोज़ाना
– 1 लाख 15 हज़ार रुपए लगाने पर 1800 रुपए रोज़ाना की कमाई बताई जाती है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.