New Delhi: दिल्ली में हर साल कि तरह एक बार फिर प्रदुषण एक बड़ी समस्या बन गया है। दिल्ली सरकार प्रदुषण को काबू में लाने में नाकाम रही है जिसकी वजह से शहर में लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गयी है।
इस पुरे मामले को लेकर टेंन न्यूज़ ने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्तासे ख़ास बातचीत की जिसमे आदेश गुप्ता ने कहा की केजरीवाल सरकार प्रदूषण के मामले पर पूरे तरीके से फेल है। सिर्फ जनता से वादा किया गया था, दिल्ली के अंदर प्रदूषण को कम करने के लिए काम कुछ भी नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी की सरकार जब से दिल्ली में बनी है तब से प्रदूषण का यही हाल है। हर साल दिल्ली की जनता को चार महीने इसी हवा में रहना पड़ता है। केजरीवाल ने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है जिसकी वजह से दिल्ली की जनता को अपने आप को घरों में बंद करना पड़ता है।
लॉकडाउन के सवाल पर आदेश गुप्ता ने कहा की प्रदूषण से निपटने के लिए लॉक डाउन कोई विकल्प नहीं है। कोई स्थाई समाधान की जरूरत है। सबसे पहले दिल्ली सरकार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सही करने की जरूरत है। आज दिल्ली में डीटीसी बसों का बुरा हाल है, एक भी बैट्री रिक्शा डीटीसी के लिए नहीं चलती है। स्मॉग टावर दिल्ली में लगाया गया है पर उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा, ये सिर्फ और सिर्फ दिखावा है।