नई दिल्ली :– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में बड़ा ऐलान किया है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि अगर गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
खासबात यह है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपनी तैयारियां में जुटी हुई है। वही अरविंद केजरीवाल भी बिजली का मुद्दा लेकर प्रचार में लगे हुए , साथ ही बिजली फ़्री की घोषणा भी तीन राज्यों में कर चुके है।
दिल्ली सीएम केजरीवाल ने गोवा में कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा सुंदर है, लेकिन यहां राजनीति खराब है, उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर गोवा की जनता को धोखा दिया है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पणजी में कहा, ‘हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दी जाएगी। बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे, हम 24 घंटे बिजली देंगे. किसानों को खेती के लिए मुफ़्त बिजली दी जाएगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि आने आप विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी गोवा के लोगों से बात करेंगी , उनकी मुख्य समस्याओं का एजेंडा बनाएगी , अगर आम आदमी पार्टी की सरकार आती है, तो सभी मुख्य समस्याओं का निस्तारण 1 साल के अंदर किया जाएगा।