नई दिल्ली :– तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान प्रदर्शन कर रहे है , आपको बता दें कि प्रदर्शन को तेज करने के लिए किसानों ने बड़ी हुंकार भर दी है। जी हाँ तीन कृषि कानून के खिलाफ 200 किसान संसद भवन के बाहर धरना देंगे।
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने टेन न्यूज़ को बताया कि आज हम बैठक करेंगे और रणनीति बनाएंगे , क्योंकि 19 जुलाई से शुरू होने वाले मॉनसून सत्र के दौरान किसान संसद के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
राकेश टिकैत ने कहा कि 200 किसान बस से जाएंगे, हम किराया देंगे, हम संसद के बाहर बैठेंगे, जबकि सदन में कार्यवाही जारी रहेगी। राकेश टिकैत ने साफ किया कि यह शांतिपूर्ण विरोध होगा।
वही इस माामले की सूचना दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को मिली, जिसके बाद दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने अहम बैठक बुलाई है , साथ ही इस बैठक में पुलिस केे अधिकारियों निर्देश दिए गए हैं की 19 जुलाई को सभी बसों की चेकिंग की जाए , साथ ही किसान आंदोलन को संसद भवन तक नहीं पहुंचने दिया जाए।
इस बीच किसानों ने ऐलान किया है कि 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में महापंचायत होगी। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा था कि सितंबर महीने में एक मीटिंग मुजफ्फरनगर होगी और वहीं से आगे की रणनीति तय होगी, सरकार के पास 2 महीने का वक्त है, बातचीत कर ले।