ग्रेटर नोएडा वेस्ट : बुजुर्ग ने बहुमंजिला छत से छलांग लगाकर की आत्महत्या, जानें वजह

Abhishek Sharma

Greater Noida (26/04/2020) : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक बुजुर्ग ने मानसिक तनाव के चलते कथित रूप से अपनी बहुमंजिला सोसायटी के फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली।

सहायक पुलिस आयुक्त राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी- प्रथम में स्थित साया जोन हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले 65 वर्षीय सुभाष चंद्र ने रविवार तड़के नौवीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि सुभाष चंद्र अपने दो बेटे, बहू और पोते- पोतियों के साथ रहते थे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वह लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित थे। उनके परिजनों के अनुसार लॉकडाउन के चलते वह घर में रह रहे थे, इस वजह से उनका मानसिक तनाव ज्यादा बढ़ गया था।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। राज्य में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 1793 हो गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 177 मामले सामने आए हैं। वहीं, दो लोगों की मौत हुई है जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.