दु:खद : किसान नेता बिहारी सिंह बागी का निधन, इंदिरा गांधी की रैली मे शेर लेकर पहुंच गए थे

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

पश्चिम उत्तर प्रदेश के बड़े किसान नेता रहे चौधरी बिहारी सिंह बागी का रविवार को निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उन्होंने दो बार दादरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। पार्टी नेताओं से किसी न किसी बात को लेकर उनका टकराव हो जाता था और वह बगावत कर जाते थे।

इससे उनका सरनेम बागी हो गया था। उन्होंने अपने जीवनकाल में दर्जनों आंदोलन किए। इसमें नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एनटीपीसी के खिलाफ आंदोलन चलाया था।

बिहारी सिंह ग्रेटर नोएडा में रूपवास के रहने वाले थे। रविवार को नोएडा सेक्टर-51 में उनका निधन हो गया। वह अपने बेटे के पास रह रहे थे। बिहारी सिंह का शव उनके पैतृक गांव लाया गया। दोपहर बाद करीब 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान इलाके से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

किसान नेताओं और राजनीतिक पार्टियों से ताल्लुक रखने वाले लोगों ने अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। बिहारी सिंह बागी के निधन से गौतमबुद्ध नगर के किसानों में शोक की लहर है। बागी के दो बेटे और बेटी है। बड़ा बेटा जितेंद्र कसाना राजनीति से तालुकात रखते हैं।

उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से लड़ा था। छोटा बेटा यतेंद्र कसाना कारोबारी हैं। वह गौतमबुद्ध नगर ऑल पेरेंट्स एसोसिएशन के संस्थापक हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.