सरकारी लाभ से वंचित ऐड्स पीड़ितों ने दिल्ली में दिया धरना, कहा सरकार नहीं दे रही बराबरी का दर्जा

Ten News Network

New Delhi: दिल्ली के जंतर मंतर पर आज ग्लोबल एलायंस के बैनर तले एक धरने का आयोजन किया गया जिसमें देश भर से HIV ऐड्स पीड़ित लोग शामिल हुए। इस प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से मांग करते हुए कहा की सरकार हमें बराबर का दर्जा दे। हम लोगों को आज समाज में दूसरी नजर से देखा जाता है, अस्पताल में भर्ती नहीं किया जाता है, आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलता है।

“सरकार की तरफ से पूरे भारत में मुफ्त अनाज का लाभ दिया जा रहा है लेकिन हमलोग इससे वंचित है। आज के इस दौर में पूरे भारत में जितने भी ऐड्स पीड़ित हैं उनको कोई सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है। हम लोगों का जो परिवार है उसका क्या होगा,आज हमलोग भुखमरी के कगार पर हैं, सरकार हम लोगों के लिए जल्द से जल्द कुछ करे,” पीड़ितों ने कहा।

“हम लोग हर दिन अपने दर्द को सरकार तक पहुंचाने के लिए कोशिश करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती है। सरकार की तरफ से हमें आज तक न्याय नहीं मिला।” धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने भारत सरकार से निवेदन करते हुए कहा की एक कानून बनाया जाए जिससे ऐड्स पीड़ित को सरकार के तरफ से मुफ्त दवाईयाँ प्राप्त हो। इन मांगों को लेकर पीड़ितों ने स्वस्थ मंत्रालय को एक ज्ञापन भी सौंपा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.