New Delhi: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण के चलते लोगो का जीना दुष्वार हो गया है। इसी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक एफिडेविट दायर किया है। इसमें दिल्ली सरकार ने कहा कि वह दिल्ली में लॉकडाउन लगाने को तैयार है, लेकिन यह कारगर तब ही होगा जब इसे पूरे NCR में लागू किया जाएगा।
दिल्ली सरकार ने अब तक उठाए गए कदमों को एफिडेविट में सूचीबद्ध करते हुए कहा कि इस सप्ताह सभी स्कूल बंद रहेंगे और सरकारी अधिकारी घर से काम करेंगे, निजी कार्यालयों को भी अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की सलाह दी गई है।
आपको बतादें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के मामले को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जमकर फटकार लगाई थी और कहा था कि अगर जरूरत पड़े तो दो दिन का लॉकडाउन लगा दें।