मासूम ट्विंकल की हत्या के विरोध में पूरे देश में आक्रोश, नॉएडा में हत्यारों की शव यात्रा के साथ किया दाह संस्कार

ABHISHEK SHARMA/ JITENDER PAL- TEN NEWS

(10/06/2019) मासूम ट्विंकल के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर शहर में आक्रोश नजर आ रहा है , जगह-जगह कैंडल मार्च, शव यात्रा निकालने के साथ मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को मौत की सजा की मांग कर रहे हैं।



अलीगढ़ में दो साल की मासूम बच्ची ट्विंकल की दरिंदों द्वारा बेदर्दी से की गई हत्या के विरोध में रविवार को नव ऊर्जा युवा संस्था ने सेक्टर 45 के सोम बाजार से अपराधियों की शव यात्रा निकाली, जो बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर समाप्त हुई। उसके बाद दाह संस्कार करके अपना विरोध जताया। रास्ते भर लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे, “टिवंकल हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा है”

प्रदर्शन के दौरान आरोपियों को फांसी देने की मांग की गई। प्रदर्शन में जुटे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। इस दौरान संस्था की तरफ से योगेश शर्मा ने कहा कि इस घटना ने मानवता को शर्मशार कर दिया है। ढाई साल की मासूम की हत्या व दरिंदगी की घटना को कारित करने वाले हत्यारों को फांसी मिलनी चाहिए। ऐसे कृत्यों के लिए कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए।

शव यात्रा में मुख्य रूप से विवेक पंडित, दीपक मिश्रा, अंकुश प्रजापति, योगेश शर्मा, चंद्रमा मद्धेशिया, चंद्र प्रकाश गौर, अजय चौहान, दीपक कनोजिया, मनोज त्यागी, मोहित शर्मा, मुकेश पाल समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.