एमिटी यूनिवर्सिटी में हुई लड़ाई को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने माँगा न्याय

ABHISHEK SHARMA

Noida 04 August : नोएडा के सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में कार हटाने के विवाद में हुई दो छात्र गुटों में मारपीट मामले में दो छात्रों के समर्थन में लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं। ट्विटर पर #JusticeForHarsh व #JusticeForMadhav के साथ नोएडा पुलिस, यूपी पुलिस व एसएसपी नोएडा सहित अन्य अधिकारियों को छात्र-छात्राएं ट्वीट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि गाजियाबाद निवासी हर्ष यादव व नई दिल्ली निवासी माधव चौधरी एमिटी विवि में बीए के छात्र हैं। हर्ष के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह आइ-20 कार से गेट 3बी से विवि में प्रवेश कर रहे थे। गेट पर ही कार सवार छात्रा खड़ी थी। उनके कहने पर छात्रा ने रास्ता नहीं छोड़ा और उनके साथ गाली- गलौज की।

आरोप है कि दोपहर ढाई से तीन बजे छात्रा 15 से 20 छात्रों के साथ उनके क्लास रूम में घुस गई और मारपीट की। बीच बचाव कर रहे उनके दोस्त माधव व महिला शिक्षिका को भी चोट आई है। उन्होंने छात्रा के अलावा उसके साथ आए कुछ छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उधर, छात्रा ने भी तीन छात्रों पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि वह कार में बैठी थी। तभी आई-20 में सवार हर्ष, माधव व एक अन्य युवक गलत दिशा से आए और उसे अपनी कार हटाने के लिए बोले। गलत दिशा से आने पर उसने भी उन छात्रों को अपनी कार वापस लेने कह दिया।

इससे गुस्साए छात्र उनकी कार का दरवाजा खोल कर गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर उन्होंने छेड़छाड़ करते हुए धक्का देकर उसे जमीन पर गिरा दिए और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस दोनों मामले की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.