#AMITYUniversity : हर्ष और माधव को न्याय दिलाने के लिए छात्रों का जोरदार धरना प्रदर्शन
ABHISHEK SHARMA
Noida (05/09/190 : नोएडा के सेक्टर 125 एमिटी यूनिवर्सिटी में कार हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में छात्रो के दोनों गुटो की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ एफ़आईआर थाना 39 में दर्ज़ कराई गई है। पुलिस ने 3 छात्रों को मारपीट व जानलेवा हमला करना और अन्य आरोप में गिरफ्तार किया किया है।
वही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के लिए कमिटी गठित कर 11 स्टूडेंट्स को निलंबित किया है। जिसको लेकर छात्रों के एक गुट ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
पुलिस की गिरफ्त में खड़े मयंक तोमर, चेतन और शिवकुमार यह तीनों ही अमेठी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और इनकी गिरफ्तारी पीड़ित छात्रों की तरफ से पहले दर्ज कराई गई एफ़आईआर पर हुई है। जबकि छात्रा की तरफ से दर्ज कराई रिपोर्ट पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
वही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के लिए कमिटी गठित कर 11 स्टूडेंट्स को निलंबित किया है। जिसको लेकर छात्रों के एक गुट ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। 150 से ज्यादा लोगों ने कार रैली निकाली। दोपहर करीब एक बजे से शुरू हुई रैली में जमकर हंगामा हुआ। लड़के मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
रैली में शामिल छात्र ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते रहे और मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। यह प्रदर्शन हर्ष और माधव को इंसाफ दिलाने के लिए किया गया यूनिवर्सिटी के गेट पर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। सोशल मीडिया पर भी ये लड़ाई लड़ी जा रही है ट्विटर पर अभियान चलाया गया। बुधवार को राष्ट्रिय स्तर पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड करता रहा यह मामला।