नोएडा : हल्दीराम की फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक, एक की मौत , खाली कराई गई बिल्डिंग
ROHIT SHARMA
दिल्ली से सटे नोएडा स्थित एक नामी फैक्टरी में अमोनिया गैस के रिसाव का मामला सामने आया है। इससे यहां पर अफतरातफरी का माहौल है और तीन लोगों के बेहोश होने की जानकारी मिली है। वहीं, एक शख्स की मौत हो गई है। एनडीआरएफ की टीम भी राहत-बचाव के घटना स्थल पर मौजूद है।
मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-65 स्थित हल्दीराम की फैक्टरी में अमोनिया गैस के रिसाव से भगदड की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने पूरी बिल्डिंग को खाली कराया है।
वहीं, हादसे को लेकर नोएडा पुलिस का कहना है कि अमोनिया गैस की चपेट में आया कोई भी शख्स गंभीर नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस और दमकल विभाग के आला कर्मचारी मौके पर हैं।
हालात पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम लगातार आसपास के इलाकों में पानी का छिड़काव कर रही है। सावधानी बरतते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरी सड़क को खाली करा लिया गया है। बिल्डिंग के आसपास 500 मीटर के इलाके को खाली करा लिया गया है।
वही दूसरी तरफ नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है , बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को फैक्टरी के 500 मीटर के दायरे में नहीं आया दिया जा रहा है। आपको बता दे कि अमोनिया गैस हवा से हल्की और तेज गंध वाली रंगहीन गैस होती है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमोनिया की जरा सी गंध शरीर में जाने पर किसी की जान भी जा सकती है। इसके संपर्क में आने से त्वचा की जलन, स्थायी आंख क्षति या अंधापन सहित संक्षारक चोट का कारण बन सकता है।