नोएडा के ‘दादी की रसोई’ की सफलता पहुँची अमिताभ बच्चन तक – अनूप खन्ना आज होंगे रूबरू
Ten News Network
नोएडा में कई वर्षों पहले शुरू की गई ‘दादी की रसोई’ की मुहिम रोजाना ₹5 में सैकड़ों लोगों को भरपेट खाना मुहैया करा रही है। दादी की रसोई को चलाने वाले अनूप खन्ना आज अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इसका नतीजा यह निकला है कि दादी की रसोई चलाने वाले अनूप खन्ना को कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर न्यौता मिला है।
शुक्रवार को अनूप खन्ना केबीसी के सेट पर दिखाई पड़ेंगे नोएडा शहर में पिछले कई सालों से चल रही ‘दादी की रसोई’ की छोटी सी पहल वर्तमान में हजारों जरूरतमंदों को हर दिन भरपेट भोजन दे रही है। दादी की रसोई अब ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में कर्मवीर के रूप में दादी की रसोई को आमंत्रित किया गया है।
शुक्रवार को केबीसी के कर्मवीर में हाट सीट पर दादी की रसोई के संचालक अनूप खन्ना बैठे नजर आएंगे। करीब पांच वर्ष पहले शुरू हुई एक सकारात्मक नि:स्वार्थ पहल सबसे पहले नोएडा के सेक्टर-29 से शुरू हुई थी, जो अब देश के विभिन्न राज्यों में पांच रुपये में भरपेट भोजन करा रही है।
अनूप खन्ना के मुताबिक 12 दिसंबर को मुंबई से उनके पास फोन आया कि उनका नाम कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। उन्हें लगा कि शायद किसी ने मजाक किया है, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि फोन सही जगह से आया है। कौन बनेगा करोड़पति की एक टीम नोएडा आई, जिन्होंने दिनभर की उनकी दिनचर्या को शूट किया।
इसके बाद तय दिन पर खन्ना अपनी धर्मपत्नी के साथ मुंबई पहुँचे और सदी के महानायक के साथ कौन बनेगा करोड़पति में शामिल हुए। शो के दौरान उन्हें प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का सहयोग भी मिला।
अनूप खन्ना जी ने इस शो के माध्यम से अपने नेक कार्य के लिए कितनी धनराशि जुटाई उसके लिए देखना ना भूलें शुक्रवार का कौन बनेगा करोड़पति।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.