आर्चेस मिसेज इंडिया 2018 का होगा भव्य आयोजन, गृहणियों की प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा !

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

(22/01/18) नोएडा :–

नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के मकसद से ब्यूटी पीजेंट आर्चज मिसेज इंडिया-2018 सीजन-2 का अप्रैल में आगाज होने वाला है | जिसको लेकर आज आर्चज मिसेज इंडिया के संस्थापक तुषार धालीवाल ने प्रेस वार्ता करते हुए इस कार्यक्रम का आगाज किया | साथ ही आर्चज मिसेज इंडिया के संस्थापक तुषार धालीवाल ने बताया की इस आर्चज मिसेज इंडिया-2018 सीजन-2 का खास मकसद घरेलू व कामकाजी महिलाओं को सही प्लेटफार्म देना है ताकि वे अपने टैलेंट को समाज के समाने रख सके |

दो कैटेगेरीज में होंगे ऑडिशन :

आर्चज मिसेज इंडिया की प्रेसीडेंट अर्चना तोमर ने बताया कि इस ब्यूटी पीजेंट का पहला सीजन मुंबई में हुआ था। अब दूसरा सीजन जयपुर में ही होगा।फिलहाल देश के करीब 19 शहर में ऑडिशन लिए जाएंगे।इसके अलावा रजिस्ट्रेशन 28 दिसम्बर से ऑन लाइन किए जा रहे हैं।अब तक करीब 60 से अधिक महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।इस इवेंट का ग्रैंड फिनाले अप्रेल में होगा। उन्होंन बताया कि दो कैटेगरीज में ऑडिशन लिए जाएंगे। इसमें 22 से 35 आयु वाली महिलाओं की पहली कैटेगरी और दूसरी कैटेगरी में 35 से 50 साल की आयु वाली महिलाएं ऑडिशन दे सकेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.