@Arvind Kejriwal : AAP Sena Activist hurled shoe on Delhi CM Arvind Kejriwal.

video 1 [youtube https://www.youtube.com/watch?v=GLI4BdA7RWE&w=420&h=315]

नई दिल्ली: सीएम केजरीवाल पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जूता फेंका गया। ऑड-ईवन को लेकर बुलाई गई इस प्रेस कांफ्रेंस में जूता फेंकने वाले आदमी का ताल्लुक ‘आम आदमी सेना’ से बताया जा रहा है जो आप पार्टी से अलग होकर बनाया गया संगठन है। वेद प्रकाश नाम के इस व्यक्ति ने सीएम पर जूता फेंका लेकिन उसका निशाना चूक गया। पुलिस जूता फेंकने वाले शख्स को पकड़कर ले गई है। जूता फेंकने से पहले वेद प्रकाश ने सीएनजी फिटनेस स्कीम पर हुए स्टिंग ऑपरेशन पर सीएम से प्रतिक्रिया मांग रहा था। प्रकाश का दावा है कि उसने स्टिंग ऑपरेशन किया है और उसके पास सीडी भी है। हालांकि जैसे ही प्रकाश ने जूता फेंका एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे पकड़कर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पुलिस जूता फेंकने वाले शख्स को पकड़कर ले गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.