एशियन बिजनेस स्कूल में हुआ ओरियंटेशन प्रोग्राम, एयर इंडिया एम डी अश्विनी लोहानी रहे मुख्य अतिथि

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS

एशियन बिज़नेस स्कूल के पीजीडीएम के नए सत्र का उद्घाटन करते हुए एयर इंडिया के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा की हर इंसान के दिमाग में एक बिज़नेसमैन होता है और हर इंसान इमोशनल भी होता है और एक अच्छा बिजनेसमैन वही हो सकता है जो बिना किसी के इमोशन को चोट पहुंचाए, बड़ी से बड़ी डील कर डाले, लेकिन जब हम बिज़नेस माइंडेड हो जाते है तो पैसा कामना हमारी भूख बन जाती है मैं नए छात्रो से यही कहना चाहूँगा की बिज़नेस करे, मेहनत से पढ़े और अपनी और देश की तरक़्क़ी करे । नए सत्र की शुरुआत के अवसर पर मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह, एशिया पैसिफिक रिसॉर्स सेंटर के सीईओ कमल सिंह, मिक्रोमक्स इन्फोमेटिक लिमिटेड की कम्युनिकेशन हेड शीतल सिंह, इंडिया ऑइल कॉर्पोरेशन के रजत, कौशल, एबीएस के डायरेक्टर डॉ ललित्य वीर श्रीवास्तव, गुरदीप सिंह उपस्थित हुए । कमल सिंह ने कहा की नए छात्र नए भारत का निर्माण करते है और एशियन बिज़नेस स्कूल एक ऐसा संस्थान है जहाँ के छात्र पीछे नही रह सकते मेरा मानना है की अगर कोई इंसान सड़क पर मूंगफली भी बेच रहा है तो वो भी बिजनेसमैन है। बिज़नेस और मार्केटिंग एक ही सिक्के के दो पहलु है। जिस प्रोडक्ट की जितनी अच्छी मार्केटिंग होगी उसका उतना ही अच्छा बिज़नेस होगा ।
इस अवसर पर मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह ने कहा की मैं अपने स्टूडेंट को अच्छी से अच्छी शिक्षा देना चाहता हूँ ताकि वो अपना और संस्थान का नाम उज्जवल करे और समाज को एक नई रौशनी दे । शीतल सिंह ने कहा की आज बिज़नेस में सफल वही है जिसका प्रोडक्ट बच्चा बच्चा जानता हो और यह तभी हो सकता है जब आप लोगो के साथ अच्छा तालमेल बना सकने में सफल हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.