एस्टर पब्लिक स्कूल में खुला हॉकी ट्रेनिंग सेंटर
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक पब्लिक स्कूल में हॉकी ट्रेनिंग सेंटर शुरू हो गया है । इसका उद्धाटन हाँकी इंडिया के सेक्रेटरी मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने किया । ट्रेनिंग सेंटर में हिस्सा लेने वाले प्लेयर्स को भी कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस मौके पर पूर्व इंटरनैशनल हाँकी खिलाडी प्रमोद बाटला, अफजल अहमद और मनजीत सिंह मौजूद रहे इस अवसर पर दिल्ली के हॉकी क्लब की टीमों के बीच मैच भी हुआ। एस्टर पब्लिक पब्लिक स्कूल के प्रिसिपल सुनील सक्सेना ने बताया कि बॉयज़ और गर्ल्स दोनों इस ट्रेनिंग सेंटर में हिस्सा लेंगे । खिलाडियों के खान-पान और रहने का प्रबंध स्कूल के हॉस्टल में किया गया है