एस्टर पब्लिक स्कूल में खुलने वाली हॉकी ट्रेनिंग सेंटर की जानकारी देते पूर्व हॉकी खिलाड़ी प्रमोद बाटला
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI आज ग्रेटर नॉएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाडी प्रमोद बाटला ने बताया की एस्टर पब्लिक स्कूल में हॉकी एकेडमी का उद्घाटन राष्ट्रीय हॉकी खेल के महासचिव मुख्ताख अहमद रिवन काटकर 19 सितम्बर को उद्घाटन करेंगे।जिससे देश में हॉकी खेल को बढ़ावा मिले और युवाओ को ओलंपिक में खेलने का मोका मिले साथ ही कहा की यह एक ऐसा गेम है। जिससे शरीर फिट रहता है।हॉकी खेल के लिए एस्टर पब्लिक स्कूल में दो ग्राउण्ड तैयार कर दिए गए है। जिसमे बालक बालिकाओ को प्रशिक्षित कराया जायेगा व उनके रहने और खाने का प्रबंध एस्टर स्कूल में ही किया जायेगा। एस्टर पब्लिक स्कूल के साथ ही देश के अन्य भागो से आये हुए खिलाड़ियों को कुशल प्रशिक्षत प्रदान कराया जायेगा। जिसमे हमारा लक्ष्य होगा की राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय स्टार के हॉकी खिलाडी तैयार किये जायेंगे। जूनियर एवम सीनियर वर्ग छात्र शामिल होंगे।