अकाउंट में ज्यादा पैसे देख कर दी थी दोस्त की हत्या, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL-TEN NEWS

नोएडा – खाते में 5 लाख 20 हज़ार रूपए और दिमाग में एटीएम का पिन, लेकिन कार्ड नहीं था जिसके चलते एक पडोसी ने दूसरे पडोसी की हत्या कर दी , यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है बल्कि थाना फेज 2 पुलिस 23 मई को नया गांव में हुए मर्डर के खुलासे में ये निकल कर सामने आया है।
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया की 23 मई से पहले धर्मेंद्र के साथ उसके पड़ोस में रहने वाला मुकेश एटीएम से रुपए निकालने को साथ गया था जब उसने देखा तो धर्मेंद्र के अकाउंट में 5 लाख 20 हजार रूपए है तो उसने एटीएम कार्ड उड़ाने की योजना बना ली , लेकिन उसे मौका नहीं मिला आखिर मे उसने धर्मेंद्र की हत्या ईट कुचल कर दी और एटीएम कार्ड से 2 लाख 75 हजार रूपए निकल लिए , रूपए खुद ना निकालकार एक अंजान व्यक्ति से निकलवाए। थाना फेज -2 प्रभारी शाहवेज खान ने इस पूरी वारदात से पर्दा उठाया है, आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईट व एटीएम कार्ड बरामद कर लिया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.