ATM व्यवस्था दुरुस्त होने में लगेंगे दो हफ् ते, RBI का एक्शन प्लान तैयार, कैश मैनेजमेंट एजें सियां कर रही हैं तिगुना काम
ATM व्यवस्था दुरुस्त होने में लगेंगे दो हफ्ते, RBI का एक्शन प्लान तैयार, कैश मैनेजमेंट एजेंसियां कर रही हैं तिगुना काम
मुंबई। ।
देश भर के करीब 2.2 लाख एटीएम में नोट पहुंचाने में जुटीं कैश मैनेजमेंट एजेंसियां इस वक्त काफी व्यस्त हैं। इन एजेंसियों के पास जल्दी से जल्दी नए नोटों को एटीएम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। लेकिन, एजेंसियों का कहना है कि एटीएम की व्यवस्था के सुचारू संचालन में अभी दो सप्ताह का समय लग सकता है।
देश के कैश मैनेजमेंट मार्केट में करीब आधी की हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी सीएमएस इन्फो सिस्टम के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कौल ने बताया, ‘हम लोगों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना काम कर रहे हैं और नोट पहुंचाने की व्यवस्था में जुटे हैं। ‘
आरबीआई ने बनाया एक्शन प्लान
इस संबंध में गुरुवार को रिजर्व बैंक ने मीटिंग बुलाई थी, जो देर रात तक चली। इस मीटिंग में इस बात को लेकर चर्चा हुई कि आखिर किस तरह से लोगों की परेशानी को कम रखा जा सके और इसका क्या एक्शन प्लान होना चाहिए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता आरबीआई के डिप्टी गवर्नर आर. गांधी ने की। इस मीटिंग में कैश मैनेजमेंट कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इसके अलावा एटीएम मैनेजमेंट कंपनीज के कनफेडरेशन के सदस्य भी बैठक में थे। इसके अलावा एनसीपीआई और आरबीआई के अधिकरी भी मीटिंग में थे।
40 हजार करोड़ के 500 और 1000 के नोटों को निकाला
फिलहाल कैश मैनेजमेंट कंपनियां एटीएम में 100 के नोट डालने की व्यवस्था कर रही हैं। इसके अलावा एटीएम को 500 और 2000 रुपए के नए नोटों के अनुकूल बनाया जा रहा है। आरबीआई की बैठक में मौजूद रहे सीएमएस के सीनियर अधिकारी ने बताया कि अब तक देश भर के एटीएम से करीब 40 हजार करोड़ रुपए के 500 और 1000 के नोटों को निकाला जा चुका है, जबकि 100 रुपए के 4000 करोड़ रुपये के नोट मशीन में डालने का काम चल रहा है।
Comments are closed.