आर्युवेदा पर्व 2021 का हुआ शुभारम्भ, लोगों ने कहा कोरोना को रोकने में आर्युवेद की भूमिका अहम

Ten News Network

Galgotias Ad

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में संविधान दिवस के मौके पर आयुर्वेदा पर्व 2021 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर मूंजपारा महेंद्रभाई, मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर आयुष एंड वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के वीडियो संदेश के माध्यम से हुयी।

 

कांस्टीट्यूशन क्लब में आयुर्वेद पर्व 2021 का तीन दिवसीय कार्यक्रम 26 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत आयुर्वेदा से जुड़े हेल्थ कैंप भी लगाए गए है जिसमे देश भर से आर्युवेद डॉक्टर और प्रैक्टिसनर पधारे हुए हैं। इस मौके पर फ्री चेकअप कैंप भी लगाया गया है।

 

इस मौके पर आर्युवेद में सेवा दे रहे डॉक्टरों को सम्मानित भी किया गया। नौ ऐसे योद्धा शामिल है जिन्होंने इस क्षेत्र में अपनी विशेष सेवा दी है। वक्ताओं ने कहा की आज के दौर में आर्युवेद एक महत्पूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज के युवा भारी संख्या में आर्युवेद से जुड़ रहे हैं। कोरोना काल में आर्युवेद ने जो भूमिका निभाई है उसको पूरी दुनिया ने देखा है।

इस कार्यक्रम के प्रेसिडेंट वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा ने कहा की आर्युवेद हमे बहुत कुछ सिखाता है। लोगों को आज आर्युवेद ने नया जीवन दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्युवेद के लिए आयुष मंत्रालय बना कर एक बड़ी पहचान देने का काम किया है।

 

इस मौके पर अखिल भारतीय आर्युवेद महासम्मेलन ने होमोपैथ चिकत्सा पद्वती के अनुसंधान व प्रशासनिक कार्य के क्षेत्र में जन कल्याण हेतु समर्पित भाव से किए गए उत्कृष्ट कार्यों व योगदान के लिए लोगों को सम्मानित भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.