BANK STRIKE IN NOIDA PARALYSED ECONOMY AND CAUSED DIFFICULTIES TO PEOPLE
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरे देश में सभी बैंक बंद हैं जिसके चलते आम लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। वही लोगों को न तो बैंक बंद होने की सूचना हैं और न ही हड़ताल की। बात करें नोएडा की तो यहा भी बैंक कर्मीयों की हड़ताल जारी है जिसके चलते नोएडा में भी सभी बैंक बंद हैं। आम लोग बैंको में आ रहे है लेकिन उन्हें वहा जाकर पता चल रहा है आज बैकों की हड़ताल कारण सभी बैंक बंद हैं। बैंको की हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशनियां हो रही हैं, दूर-दूर से लोग अपने काम के लिए बैकों तक आ रहे हैं। लेकिन बैंको की हड़ताल क्यों हैं इस बारे में आम जनता को कुछ पता नहीं हैं। वही बताया जा रहा हैं कि केंद्र सरकार द्वारा बैंक कर्मचारियों की मांगो पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं जिस कारण बैंको के कर्मी हड़ताल पर हैं। नोएडा में बैंक कर्मीयों की हड़ताल के कारण आम लोगों को खासा परेशानी हो रही हैं। लोग अपने पैसे जमा करने, चैक जमा करने या पैसे निकालने के लिए बैंक आ रहे हैं लेकिन बैकों के बहार लगे नोटिस को देखकर वापस चले जा रहे हैं। ज्यादातर बैंको ने बहार बैंक बंद होने का नोटिस लगा रखा हैं जिसे देख कर लोग वापस जा रहे हैं लेकिन वही कुछ बैंको ने किसी तरह का कोई नोटिस नहीं लगाया हुआ हैं जिसके चलते लोगों को पता नहीं चल पा रहा हैं कि बैंक आखिर बंद क्यों हैं। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंक बंद होने से आम जनत काफी परेशानी व नाराज हैं। वही बैंक के कर्मचारी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नही हैं।