बैथनी कॉनवेंट स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा के बैथनी कॉनवेंट स्कूल में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय त्यौहार व खेल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 26 जनवरी के ही दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथी हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर अनीता मॉरस ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर सलामी दी और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों ने परेडए देश भक्ति नृत्य और गाने प्रस्तुत किये। स्ट्रीट शो के द्वारा बच्चों ने अपने मौलिक कर्तव्य और अधिकार के बारे में बताया। एकस्टेंशन प्रोग्राम के अंतर्गत एन टी टी छात्राओं व हिन्दी मीडियम के छात्र.छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। खेल दिवस के अवसर पर बच्चों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। सभी बच्चों ने रोमांचक प्रदर्शन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.